
Wordpress Installation in Hindi


2. यहां सिस्टम और सॉफ्टवेयर दोनों शब्दों का मतलब एक ही है|
लोकल कंप्यूटर में वेब सर्वर सॉफ्टवेयर इसलिए इनस्टॉल किया जाता है ताकि हम अपने वेबसाइट और वेब एप्लीकेशन को अपने लोकल कंप्यूटर में बना सकें और अच्छे से टेस्ट कर सकें, सब कुछ बन जाने के बाद व टेस्टिंग करने के बाद वेबसाइट व वेब एप्लीकेशन को होस्टिंग सर्वर में अपलोड करते हैं|
आइये देखते हैं कि वर्डप्रेस को लोकल कंप्यूटर में कैसे इनस्टॉल करते हैं, होस्टिंग सर्वर पे इनस्टॉल करने का तरीका भी ऐसे ही होता है जैसे लोकल सिस्टम में होता है|
1) सबसे पहले अपने लोकल कंप्यूटर में सर्वर सॉफ्टवेयर और डेटाबेस इनस्टॉल करना होगा| बहुत से वेब सर्वर सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जैसे Apache, Ngix आदि| Apache एक पॉपुलर और फ्री ओपन सोर्स सर्वर है इस टुटोरिअल में हम अपाचे को ही इंस्टाल करेंगे| डेटाबेस के लिए हम MYSQL डेटाबेस सिस्टम इनस्टॉल करेंगे| MYSQL के अलावा बहुत सारे डेटाबेस सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जैसे sql-server, oracle, postgre आदि| MYSQL भी एक फ्री ओपन सोर्स डेटाबेस सॉफ्टवेयर है| वेबसाइट व वेब ऍप्लिकेशन्स के साथ इसका अधिक उपयोग किया जाता है इसलिए हम mysql को ही इनस्टॉल करेंगे|
2) वेब सर्वर और डेटाबेस दोनों अलग अलग इनस्टॉल करने होते हैं| मार्किट में ऐसे बहुत से सॉफ्टवेयर पैकेज उपलब्ध हैं जिनमे दोनों सर्वर और डेटाबेस शामिल होते हैं| इसलिए यदि हम केवल यह सर्वर सॉफ्टवेयर पैकेज इनस्टॉल करें तो दोनों सर्वर और डेटाबेस कंप्यूटर में इनस्टॉल हो जाते हैं, हमें अलग अलग सर्वर और डेटाबेस को इनस्टॉल नहीं करना पड़ता| वेब एप्लीकेशन बनाने के लिए कुछ मशहूर सर्वर सॉफ्टवेयर पैकेज उपलब्ध हैं जैसे wamp, xampp, lampp आदि| इस टुटोरिअल के लिए हम xampp इनस्टॉल करेंगे| Xampp इनस्टॉल करने के लिए इस यूआरएल यहां पर जाएँ| क्लिक करने के बाद आपके सामने Xampp की वेबसाइट ओपन हो जायेगी :-
xampp की इस वेबसाइट से आप XAMPP का सर्वर पैकेज इनस्टॉल कर सकते हैं| xampp में सर्वर और डेटाबेस के अलावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज भी शामिल होती है जैसे PHP, perl आदि| इस तरह xampp पैकेज में इतना सब मौजूद होने से xampp के उपयोग से छोटी से लेकर बहुत बड़ी वेब ऍप्लिकेशन्स व बड़ी वेबसाइटें बनाई जा सकती हैं| xampp बहुत से OS को सपोर्ट करता है| ऊपर दिखाए गए चित्र में आपको विंडोज, लिनक्स और मैक OS तीनों के लिए xampp पैकेज मिलेंगे आपके कंप्यूटर में जो भी OS इनस्टॉल हो उसी के अनुसार xampp का पैकेज डाउनलोड करें|
3) जब आप xampp इनस्टॉल करेंगे तब कंप्यूटर स्क्रीन में बहुत से डायलॉग बॉक्स बने आएंगे सभी में ok / Next बटन पर क्लिक करते जाएँ :-
Next > बटन पर क्लिक करें
दुबारा Next > बटन पर क्लिक करें
इस डायलॉग बॉक्स में फोल्डर बताना हैं जहां xampp पैकेज इनस्टॉल होगा यहां इस डायलॉग बॉक्स में दिख रहा है कि xampp C फोल्डर के अंदर सेव होगा| जिस भी फोल्डर में आपको xampp इनस्टॉल करना है उसे यहां लिख दें| इसके बाद Next > बटन पर क्लिक करें|
दुबारा Next > बटन पर क्लिक करें
इस डायलॉग बॉक्स में लिखा है xampp पैकेज अब इनस्टॉल होने के लिए तैयार है अब Next > बटन पर क्लिक करें| क्लिक करने के बाद xampp इनस्टॉल होना शुरू जाएगा|
अब इंस्टाल होने तक इन्तजार करें|
इनस्टॉल होने के बाद यह डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर आएगा| जैसे ही Finish बटन पर क्लिक करेंगे| लैंग्वेज चुनने का ऑप्शन आपके पास आएगा|
अब Save बटन पर क्लिक करें| Save बटन पर क्लिक करने के बाद XAMPP का कण्ट्रोल पैनल खुल जाएगा|
![]() |
Add caption |
xampp कण्ट्रोल पैनल में सबसे ऊपर के दो Start बटन पर क्लिक करें| क्लिक करने के बाद अपाचे वेब सर्वर और MySQL शुरू हो जाएगा| अब आपके कंप्यूटर में सर्वर सॉफ्टवेयर चल रहा है| चेक करने के लिए ब्राउज़र खोलें और ऊपर एड्रेस बार में localhost लिखें और एंटर बटन प्रेस करें| अगर सर्वर ठीक तरह से रन हो रहा होगा तो ब्राउज़र में कुछ इस तरह का पेज आपको दिखाई देगा|
अब आपके कंप्यूटर में वेब सर्वर इनस्टॉल हो चुका है अब आप वेबसाइट और वेब ऍप्लिकेशन्स बनाना शुरू कर सकते हैं|
xampp के अंदर हमें जो वेब पेज व वेब एप्लीकेशन बनानी होती है वह htdocs नाम के फोल्डर के अंदर बनानी होती है| htdocs फोल्डर xampp फोल्डर के अंदर मिलेगा|
htdocs फोल्डर पर क्लिक करें|
अब जो भी हमें वेब एप्लीकेशन के लिए करना है उसे इस htdocs फोल्डर के अंदर ही करना होगा|
अब हमारा वेब सर्वर सॉफ्टवेयर इनस्टॉल हो चुका है| अब हम वर्डप्रेस इनस्टॉल कर सकते हैं| वर्डप्रेस इनस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें| क्लिक करने के बाद वर्डप्रेस की वेबसाइट खुल जायेगी|
Download बटन पर क्लिक करें| वर्डप्रेस की फाइल डाउनलोड हो जायेगी| अब वर्डप्रेस की फाइल को इनस्टॉल करें ध्यान रहे इसे xampp के htdocs के अंदर इनस्टॉल करना होगा जैसा कि ऊपर बताया गया है xampp के अंदर जो भी एप्लीकेशन हमें बनानी है वे सब htdocs फोल्डर के अंदर बनानी है| वर्डप्रेस इनस्टॉल होने के बाद वर्डप्रेस का फोल्डर htdocs के अंदर दिखाई देगा|
अब ब्राउज़र ओपन करें और एड्रेस बार में लिखे localhost/wordpress और एंटर प्रेस करें| ब्राउज़र में वर्डप्रेस का पेज खुल जाएगा| इस पेज से वर्डप्रेस को इनस्टॉल करना होगा|
यहां से English लैंग्वेज चुने फिर continue बटन पर क्लिक करें|
अब Lets go Button पर क्लिक करें|
इस डायलॉग बॉक्स मे हमें Database Name देना होगा| इसके लिए पहले हमें डेटाबेस बनाना होगा| डेटाबेस बनाने के लिए ब्राउज़र के एड्रेस में लिखें localhost/phpmyadmin और एंटर प्रेस करें| ब्राउज़र में mysql डेटाबेस का यूजर इंटरफ़ेस खुल जाएगा यहां से आप डेटाबेस बना सकते हैं|
डेटाबेस बनाने के लिए ऊपर Database लिंक पर क्लिक करें|
अब जहां पर Database_name लिखा है वहां डेटाबेस का नाम लिखे| डेटाबेस का नाम कुछ भी हो सकता है अभी इस टुटोरिअल के लिए नाम लिखते हैं wordpress. नाम लिखने के बाद Create बटन पर क्लिक करें क्लिक करने के बाद wordpress नाम का डेटाबेस बन जाएगा| जैसा कि नीचे के फोटो में है|
यहां इस फोटो में देख सकते हैं wordpress नाम का डेटाबेस बन गया है|
अब जहां से हमने वर्डप्रेस इंस्टालेशन को छोड़ा थी वहीं वापस चलते हैं| हमें अपनी वर्डप्रेस इंस्टालेशन में इस डेटाबेस का नाम देना है वर्डप्रेस से संबंधित जितना भी डाटा होगा वे इसी हमारे बनाये हुए वर्डप्रेस डेटाबेस में सेव होगा|
Database Name में लिखे wordpress, Username में लिखें root और Password फील्ड को खाली कर दें| अब Submit बटन पर क्लिक करें|
अब Run the Installation बटन पर क्लिक करें| क्लिक करने के बाद एक फॉर्म पेज खुल जाएगा|
अब इस फॉर्म में वेबसाइट का टाइटल, लॉगिन यूजरनाम, पासवर्ड और ईमेल आईडी लिखकर Install Wordpress पर क्लिक करें| अब वर्डप्रेस इंसटाल हो जाएगा| इस टुटोरिअल के लिए username - admin और password - 123 लिखें| यूजर नेम और पासवर्ड को बाद में बदला भी जा सकता है| इनस्टॉल होने के बाद एक डायलॉग बॉक्स ब्राउज़र में दिखेगा जिसमे आपका लॉगिन यूजरनाम और पासवर्ड दिखाई देगा|
अब Log In बटन पर क्लिक करें| क्लिक करने के बाद वर्डप्रेस का लॉगिन पेज खुल जाएगा|
यहां वही लॉगिन नेम और पासवर्ड डालिये जो आपने पिछले फॉर्म में लिखा था| Log In बटन पर क्लिक करें वर्डप्रेस का पैनल खुल जाएगा अब यहां से आप अपनी वेबसाइट बनाना शुरू कर सकते हैं|
अगले टुटोरिअल में हम वर्डप्रेस से वेबसाइट बना सीखेंगे|
- वर्डप्रेस टुटोरिअल Wordpress Introduction Tutorial in Hindi
- वर्डप्रेस इंस्टालेशन Wordpress Installation in Hindi
- वर्डप्रेस जनरल सेटिंग्स Wordpress General Settings in Hindi
- वर्डप्रेस में पोस्ट कैसे लिखें How to write posts in wordpress in Hindi
- वर्डप्रेस में पोस्ट अपडेट | एडिट करें Edit Posts in Wordpress in Hindi
- वर्डप्रेस पोस्ट्स डिलीट करें Delete Posts in Wordpress in Hindi
- वर्डप्रेस में थीम इनस्टॉल करें Install HTML themes in Worpress in Hindi
0 Reviews:
Post a Comment
यह पोस्ट आपको किसी लगी इसके बारे में लिखें