Contact us

प्रोग्रामिंग में फंक्शन क्या होते हैं

What is Function in Programming [Hindi]


प्रोग्रामिंग में फंक्शन एक ऐसा तरीका है जिससे सोर्स कोड को एक बार लिख दिया जाता है फिर इस कोड को बार बार प्रोग्राम में कहीं भी उपयोग किया जा सकता है| यदि प्रोग्राम व सॉफ्टवेयर में एक जैसा सोर्स कोड बार बार उपयोग करना पड़े तो दुबारा बार बार कोड लिखने की बजाए फंक्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है| हर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में फंक्शन बनाने की सुविधा होती है| यहां नीचे उदाहरण में PHP लैंग्वेज और C लैंग्वेज में फंक्शन बनाने का सिंटेक्स दिखाया गया है  :-



मान लेते हैं प्रोग्राम में बार बार यह चेक करना है कि नंबर even हे या odd है| even या odd चेक करने के लिए बार बार कोड लिखने की बजाए हम एक फंक्शन लिखते हैं जो कि चेक करता है कि नंबर even है या odd है :-

PHP Syntax C language Syntax
<?php

// Define the function
 function check($num)  
 {
      if($num%2 == 0)
     {
        return true;
     }
     else
    {
       return false;  
    }
 }

$i = 15;
if(check($i)) // Call function 
   //do this;
else
   // do this;


$k = 20;
if(check($k))  // Call function 
   //do this;
else
   // do this;

$l = 29;
if(check($l))  
   //do this;
else
   // do this;

?>
// Define the function
 boolean check(int num) 
 {
      if(num%2 == 0)
     {
        return true;
     }
     else
    {
       return false;  
    }
 }

int i = 15;
if(check(i))  // Call function 
   //do this;
else
   // do this;


int k = 20;
if(check(k))  // Call function 
   //do this;
else
   // do this;

int l = 29;
if(check(l))
   //do this;
else
   // do this;

जैसा कि ऊपर देख सकते हैं पहले फंक्शन को डिफाइन करना पड़ता है हर लैंग्वेज में फंक्शन डिफाइन करने का सिंटेक्स थोड़ा अलग होता है| फंक्शन डिफाइन करने के बाद फंक्शन को कॉल किया जा सकता है| जितनी भी प्रोग्रामिंग लाइब्रेरी होती हैं उनमे भी इसी तरह से फंक्शन डिफाइन किये जाते हैं यदि लाइब्रेरी OOP को सपोर्ट करती है तो ऑब्जेक्ट और क्लासेज भी लाइब्रेरी में डिफाइन किये जाते हैं| लाइब्रेरी इस्तेमाल करने के लिए लाइब्रेरी को प्रोग्राम में इन्क्लूड व लिंक करना पड़ता है इसके बाद लाइब्रेरी के फंक्शन कॉल कर लिए जाते हैं जैसा कि ऊपर उदाहरण में फंक्शन कॉल किये गए हैं|   

0 Reviews:

Post a Comment

यह पोस्ट आपको किसी लगी इसके बारे में लिखें