Contact us

C लैंग्वेज टूटोरियल

C language overview in Hindi


C लैंग्वेज एक हाई लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसे कि "डेनिस एम रिची" ने बेल लैब में यूनिक्स ऑपरेटिंग  सिस्टम को बनाने के लिए डेवेलप किया था| यूनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम और यूनिक्स के सभी एप्लीकेशन प्रोग्राम C लैंग्वेज में ही लिखे गए हैं|



C लैंग्वेज को सबसे पहले 1972 में DEC PDP - 11 नामक कंप्यूटर में इम्प्लीमेंट किया गया था| 1978 में ब्रियन करहीघन और डेनिस रिची ने C लैंग्वेज का डिस्क्रिप्शन व स्टैंण्डर्ड पब्लिश किया था इस स्टैण्डर्ड को K&R स्टैण्डर्ड कहते हैं| 1988 में अमेरिकन नेशनल स्टैण्डर्ड इंस्टिट्यूट (ANSI) ने C लैंग्वेज को औपचारिक रूप से मानकीकृत (Standardized) कर दिया था|

आज के समय में C लैंग्वेज बहुत लोकप्रिय और बहुत ज्यादा उपयोग की जाने वाली प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है| जितने भी बड़े बड़े और अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर हैं वे सभी C लैंग्वेज में ही लिखे गए हैं| शुरुआत में C लैंग्वेज को सिस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए बनाया गया था| सिस्टम सॉफ्टवेयर ऐसे सॉफ्टवेयर व प्रोग्राम होते हैं जो कि हार्डवेयर को डायरेक्ट रन करते हैं और एप्लीकेशन प्रोग्रामों को चलाते हैं| क्योंकि सिस्टम सॉफ्टवेयर डायरेक्ट हार्डवेयर को प्रोग्राम करते हैं इसलिए सिस्टम सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम को चलाने में भी मदद करते हैं| ऐसी सिस्टम जो कि C के द्वारा बनाये जाते हैं वे इस प्रकार हैं :-

  1. ऑपरेटिंग सिस्टम्स 
  2. प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कम्पाइलर 
  3. असेम्ब्लर्स
  4. टेक्स्ट एडिटर 
  5. प्रिंट स्पूलरर्स 
  6. डटबसेस 
  7. लैंग्वेज इंटरप्रेटर 
  8. डिवाइस ड्राइवर आदि| 

C की विशेषताएं :-

  1. सीखने में आसान 
  2. स्ट्रक्चर्ड लैंग्वेज 
  3. C के प्रोग्राम तेज गति से रन होते हैं| 
  4. C के द्वारा हार्डवेयर को एक्सेस किया जा सकता है|  
  5. C में लिखे प्रोग्राम एक से अधिक प्लेटफार्म में रन हो सकते हैं|  

1 Review:

यह पोस्ट आपको किसी लगी इसके बारे में लिखें