Knowing What is Server in Hindi
सर्वर एक ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम या ऐसी मशीन होती है जो कि नेटवर्क में मौजूद दूसरे कंप्यूटर प्रोग्राम्स, डिवाइसिस व मशीनों को सेवाएं उपलब्ध कराता है| जो डिवाइसिस व कंप्यूटर सर्विस लेते हैं उन्हें क्लाइंट कहा जाता है और जो कंप्यूटर प्रोग्राम या मशीन सर्विस उपलब्ध कराता है उसे सर्वर कहा जाता है| सर्वर कंप्यूटर बहुत प्रकार की सेवायें उपलब्ध करा सकता है जैसे डाटा शेयरिंग, कम्प्यूटेशन (computing power), डाटा स्टोरेज आदि| क्लाइंट और सर्वर मशीन जिस आर्किटेक्चर पर कार्य करते हैं उसे क्लाइंट सर्वर मॉडल कहा जाता है|
एक सर्वर कंप्यूटर बहुत से क्लाइंट कंप्यूटर व मशीनों को सर्विस उपलब्ध करा सकता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि सर्वर की डिज़ाइन संरचना कैसी है| हाई एडवांस टेक्नोलॉजी पर आधारित सर्वर एक समय में हजारो लाखों क्लाइंट कंप्यूटर से कनेक्ट होकर उन्हें अपनी सेवायें उपलब्ध करा सकता है|
आमतौर पर उपयोग होने वाले सर्वर इस प्रकार हैं:- डेटाबेस सर्वर, फाइल सर्वर, प्रिंट सर्वर, वेब सर्वर, गेम सर्वर, एप्लीकेशन सर्वर आदि|
0 Reviews:
Post a Comment
यह पोस्ट आपको किसी लगी इसके बारे में लिखें