Contact us

सॉफ्टवेयर क्या है

What is software in Hindi 


सॉफ्टवेयर इंस्ट्रक्शंस का समूह (Set Of Instructions) या कंप्यूटर प्रोग्राम होता है जो कि कंप्यूटर को बताता है क्या कार्य करना और कैसे करना है| सॉफ्टवेयर शब्द कंप्यूटर प्रोग्राम के लिए उपयोग में लाया जाता है|
सॉफ्टवेयर कंप्यूटर का वह हिस्सा होता है जिसमे डाटा और इंस्ट्रक्शंस शामिल होते हैं| 

सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में अंतर :-

हार्डवेयर कंप्यूटर का वह पार्ट होता है जिसे हम देख सकते हैं, छू सकते हैं जैसे कीबोर्ड, प्रोसेसर, माउस, मॉनिटर, मदरबोर्ड, रेम, हार्डडिस्क आदि| इसके विपरीत सॉफ्टवेयर कंप्यूटर सिस्टम का वह पार्ट है जिसे देखा नहीं जा सकता, जिसे भौतिक रूप से अनुभव नहीं कर सकते जैसे डाटा, इंस्ट्रक्शंस, प्रोग्राम्स आदि| सॉफ्टवेयर इंस्ट्रक्शंस कंप्यूटर के भौतिक हिस्से मैमोरी जैसे रेम, हार्डडिस्क आदि में सेव होती हैं| इंस्ट्रक्शंस या सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर के हार्डवेयर हिस्से पढ़ते हैं और इसके अनुसार कार्य  करते हैं| 


0 Reviews:

Post a Comment

यह पोस्ट आपको किसी लगी इसके बारे में लिखें